अग्रवाल एकता संगिनी ने हरियाली उत्सव मनाया

Aug 17 2026

ग्वालियर। अग्रवाल एकता संगिनी के द्वारा किड्स कॉर्नर स्कूल में भव्य हरियाली उत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि खुशबू गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। रंगारंग कार्यक्रम में बहनों ने एकल व सामूहिक तीज की हरियाली के थीम पर डांस प्रस्तुत किया। चूड़ी मजा ना देगी कंगन मजा ना देगी तेरे बगैर साजन सावन मजा ना देगा एवं एवं बिंदिया चमकेगी चूड़ी खनकेगी, आया सावन झूम के इसमें पूनम अग्रवाल रुचि मीनू राधा अग्रवाल एकता पिंकी मंगल आदि ने डांस किया। इसके अतिरिक्त मां बेटी का एक डांस प्रिया अग्रवाल और उसकी बेटी ने किया। इसके अतिरिक्त हाउसिंग खिलाया गई। हैप्पी हरियाली तीज सभी को हाउजी की लाइन होने पर बोलना था। कार्यक्रम में शामिल महिलाएं को  गिफ्ट दिया गया। कार्यक्रम में करीबन 300 महिलाएं उपस्थित रही। 
 कार्यक्रम में चेम्बर अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल एवं संयुक्त अध्यक्ष सुरेश बंसल, मनोज अग्रवाल को अग्रवाल एकता संगिनी के द्वारा माला और गिफ्ट द्वारा सम्मानित किया गया।