दुर्वांकुर लोक कल्याण समिति द्वारा सावन उत्सव ‘हरियाली तीज’ मनाया

Aug 17 2026

ग्वालियर। दुर्वांकुर लोक कल्याण समिति द्वारा सावन उत्सव के पावन अवसर पर ‘हरियाली तीज’ कार्यक्रम का उल्लासपूर्वक आयोजन किया गया। इस सांस्कृतिक उत्सव में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में बढ़-चढक़र हिस्सा लिया और सावन के गीतों पर हर्षोल्लास के साथ नृत्य प्रस्तुत किया। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों से हमारी पारंपरिक संस्कृति, आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द मजबूत होता है। उत्सव के दौरान महिलाओं ने सामूहिक रूप से नृत्य, संगीत और पारंपरिक उत्सव की अन्य गतिविधियों में सहभागिता कर इस पर्व को अत्यंत यादगार बनाया।
इस गरिमामयी कार्यक्रम में दुर्वांकुर लोक कल्याण समिति की अध्यक्ष स्मिता नवीन पवार, उपाध्यक्ष सीमा भदौरिया, सचिव शोभा पाठक, सहसचिव आरती दांतरे, मंत्री शोभा त्रिपाठी, सहमंत्री सुनीता खानविलकर व मोनिका राणा, एवं वरिष्ठ समाज सेविका सीमा समाधियां तथा कृष्ण भदौरिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। समिति के इस सुंदर आयोजन से सावन की संस्कृति और परंपराओं की अनूठी झलक देखने को मिली, जिसमें सभी ने बढ़-चढक़र अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।