लायंस क्लब ग्वालियर आरोहण ने सांस्कृतिक प्रस्तुति में प्रथम स्थान प्राप्त किया

Aug 17 2026

ग्वालियर। लायंस क्लब सिटी के आतिथ्य में फ्लैग पॉइंट, कटोरा ताल पर स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े ही धूमधाम, उत्साह एवं देशभक्ति के जज़्बे के साथ मनाया गया। समारोह में विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें लायंस क्लब ग्वालियर आरोहण ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सांस्कृतिक प्रस्तुति में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्लब का गौरव बढ़ाया।
लायंस क्लब ग्वालियर आरोहण की अध्यक्ष वंदना जाजू के नेतृत्व में सामाजिक सेवा गतिविधि के अंतर्गत स्टोन पार्क के 75 बच्चों के लिए व्हाइट बोर्ड, टाट-पट्टी एवं पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया। इस सेवा कार्य के माध्यम से बच्चों को शिक्षा के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराते हुए उनके बेहतर शैक्षणिक वातावरण की दिशा में सार्थक पहल की गई। समारोह की सांस्कृतिक प्रतियोगिता में लायंस क्लब ग्वालियर आरोहण की टीम ने सहभागिता की। टीम की शानदार प्रस्तुति को निर्णायकों एवं उपस्थित दर्शकों ने खूब सराहा और आरोहण क्लब को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथियों में सुधीर बाजपेई, सीएस तोमर, नितिन मांगलिक, अजय सपरा, राजेश वाटवानी, भूपेंद्र तोमर एवं सलिल गुप्ता सहित अनेक लायन लीडर्स एवं क्लब अध्यक्ष उपस्थित रहे। 
कार्यक्रम में शिखा हसीजा, डॉ. ज्योति सिसोदिया, अर्चना जैन, भावना भदौरिया, प्रियंका जैन, मोहित गोयल, ममता अग्रवाल, डॉ. सोनम सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे और टीम का उत्साहवर्धन किया।