जीविवि द्वारा डॉ कंसाना हुए सम्मानित

Aug 17 2026

ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर द्वारा 80वें स्वतंत्रता दिवस 2026 समारोह के अवसर पर डॉ हरिशंकर सिंह कंसाना (कार्यक्रम समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना जीवाजी विश्वविद्यालय) को ‘अधिकारी श्रेणी’ में विश्वविद्यालय में समर्पित और निष्ठापूर्ण सेवाओं के लिए कुलगुरु डॉ राजकुमार आचार्य के हाथों ’2026 स्वतंत्रता दिवस सेवा सम्मान’ से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। 
विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ राजीव मिश्रा, कुलानुशासक डॉ एसके सिंह, समस्त विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ प्राध्यापक सहित समस्त विश्वविद्यालय परिवार ने उन्हें शुभकामनाएं देकर उज्जवल भविष्य की कामना की है। डॉ कंसाना ने बताया कि यह सम्मान राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रामाणिकता और स्वीकार्यता को सिद्ध करता है। विश्वविद्यालय द्वारा प्रदान किया गया यह सम्मान वास्तव में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्य के प्रोत्साहन के लिए है।
ध्यातव्य है कि डॉ कंसाना ग्वालियर चंबल अंचल के आठ जिलों के अंतर्गत विश्वविद्यालय, महाविद्यालय और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों की 215 इकाइयों में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘राष्ट्रीय सेवा योजना’ का कार्य संभाल रहे हैं। उनके निर्देशन में परिश्रेत्र की राष्ट्रीय सेवा योजना की दैनिक गतिविधियां और बार्षिक शिविर होते हैं। विश्वविद्यालय परिक्षेत्र में राष्ट्रीय एकता शिविर, पूर्व गणतंत्र दिवस शिविर आदि भी उनके कुशल समन्वय से संपन्न हो चुके हैं।