स्वच्छता युक्त नशा मुक्त ग्वालियर बनाने के चलाये रोको-टोको अभियान-शुभम चौधरी

Aug 17 2026

ग्वालियर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर दक्षिण विधानसभा के वार्ड 52 के पिपरी स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बतौर मुख्य अतिथि जन सरोकार संघ के अध्यक्ष शुभम चौधरी ने झंडा बंधन किया। श्री चौधरी ने सभी बच्चों को स्वच्छता युक्त नशा मुक्ति ग्वालियर बनाने के लिए रोको-टोको अभियान में भाग लेने का आग्रह किया। साथ ही ना गंदगी करेंगे, ना करने देंगे। न नशा करेंगे न करने देंगे की शपथ दिलाई। इस अवसर छात्र छात्राओं ने देशभक्ति और सांस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किये। अव्वल बच्चों को पुरस्कृत करते हुए सभी बच्चों को अध्ययन सहायक स्टेशनरी भी सप्रेम भेंट की।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि जन सरोकार संघ के अध्यक्ष शुभम चौधरी, विशिष्ट अतिथि गौरव श्रीवास्तव, अध्ययन सामग्री प्रायोजक दिनेश जैन, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष संजय पटेरिया, अतुल शर्मा, लखन धानुक, प्रधानाचार्य मनोज जैन, प्राचार्य बद्री विशाल गुप्ता, गीता केशव तोमर, कल्पना सेन, विनीता कुशवाह, मनीष प्रजापति सहित छात्र-छात्राएं एवं उनके पालकगण उपस्थित रहें।