समस्त लायंस क्लबों द्वारा संयुक्त रूप से स्वतंत्रता दिवस समारोह किया आयोजित

Aug 16 2026

ग्वालियर। फ्लैग पॉइंट थीम रोड पर ग्वालियर के समस्त लायंस क्लबों द्वारा संयुक्त रूप से स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस गरिमामय कार्यक्रम में ग्वालियर के अधिकांश लायंस क्लबों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। लायंस क्लब ग्वालियर अनुभूति आध्या आराध्या भी इस आयोजन में सक्रिय सहभागी रहा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि नितिन मांगलिक का स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम में अजय सप्रा चीफ एरिया लीडर, सलिल गुप्ता, भूपेन्द्र सिंह तोमर, राजेश वाटवानी एवं सभी जोन चेयरपर्सन मंचासिन रहे।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लायंस क्लब ग्वालियर अनुभूति, आध्या, आराध्या द्वारा सर्विस एक्टिविटी जिसके तहत 4 वॉकर स्वर्ग सेवा सदन में, 50 बच्चों को शासकीय प्राथमिक विद्यालय भाटखेडी में स्टेशनरी वितरित, एक जरूरत मंद को छत का पंखा, एक पलंग मरीज को, 1 सिलाई मशीन  दी गई।
कार्यक्रम में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में तीनों क्लब ने मिलकर पूर्व रीजन चेयरपर्सन एमजेएफ लायन मीनाक्षी गोयल एवं क्लब के सदस्यों ने शानदार प्रस्तुति दी। उनकी प्रभावशाली एवं मनोरंजक प्रस्तुति ने उपस्थित सदस्यों का मन मोह लिया और सभी ने उनकी प्रस्तुति की खूब सराहना की। यह आयोजन राष्ट्रभक्ति, सेवा, संवेदना और एकता का सुंदर उदाहरण रहा। लायंस क्लब ग्वालियर अनुभूति परिवार की ओर से सभी लायन साथियों का इस सफल आयोजन में सहभागिता एवं सहयोग के लिए हार्दिक आभार।