नशामुक्ति के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए समाजसेवी हरिओम गौतम सम्मानित
Aug 16 2026
ग्वालियर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्वालियर के एसएएफ ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में समाजसेवी एवं रमन शिक्षा समिति के अध्यक्ष हरिओम गौतम को नशामुक्ति के क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय एवं उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके सामाजिक सरोकारों और सेवाभावी कार्यों की सराहना की। श्री गौतम को यह सम्मान नि:शुल्क नशामुक्ति उपचार, नशामुक्ति जनजागरूकता के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर रुचिका चौहान एवं एसएसपी धर्मवीर सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।
समाजसेवी हरिओम गौतम लंबे समय से नशे के दुष्प्रभावों के प्रति समाज में जागरूकता लाने, नशे की गिरफ्त में आए लोगों को नशामुक्ति की दिशा में प्रेरित करने तथा जरूरतमंद लोगों को नि:शुल्क उपचार एवं परामर्श उपलब्ध कराने के कार्य में सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। उनके प्रयासों का उद्देश्य युवाओं एवं आमजन को नशे से दूर रखते हुए स्वस्थ, सुरक्षित और नशामुक्त समाज का निर्माण करना है। हरिओम गौतम को मिले इस सम्मान पर जन अभियान परिषद, सामाजिक संगठनों, कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। सभी ने कहा कि नशामुक्ति के क्षेत्र में श्री गौतम द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायी हैं और ऐसे सम्मान से सामाजिक कार्यों को नई ऊर्जा एवं गति मिलेगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









