कैंसर हॉस्पिटल एवं रिसर्च इंस्टीट्यूट में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन हुआ
Aug 16 2026
ग्वालियर। जन विकास न्यास के कैंसर हॉस्पिटल एवं रिसर्च इंस्टीट्यूट, ग्वालियर, सिम्स ग्वालियर, पीजी कॉलेज ऑफ नर्सिंग, ग्वालियर एवं कॉलेज ऑफ लाइफ साइंसेज के निदेशकों, सभी चिकित्सकों, अधिकारियों, नर्सिंग स्टाफ एवं समस्त कर्मचारियों द्वारा 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके पश्चात परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण के बाद परेड आयोजित की गई। परेड में चार प्लाटूनों ने भाग लिया, जिनमें रानी लक्ष्मीबाई हाउस, भगत सिंह हाउस, रानी दुर्गावती हाउस एवं आजाद हाउस शामिल थे। इस अवसर पर डॉ. डीएस. चंदेल पूर्व कुलसचिव जेयू और उनके सुपुत्र मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
इस अवसर पर कैंसर हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. बीआर. श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में कहा आज हमारा देश विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि स्व. शीतला सहाय के बलिदान और उनके महान योगदान के कारण ही जन विकास न्यास के ये चारों संस्थान आज निरंतर रोगियों की सेवा कर रहे हैं। इस अवसर पर डॉ. डिंकी अरोड़ा को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रदेश सरकार एवं जन विकास न्यास की ओर से गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। इसके पश्चात रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के अंत में डॉ. आलोक पुरोहित ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर पूरे वातावरण को राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत कर दिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









