लायंस क्लब ऑफ ग्वालियर की मेजबानी में 17 क्लबों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस
Aug 16 2026
ग्वालियर।स्वतंत्रता दिवस पर लायंस क्लब ऑफ ग्वालियर द्वारा लायंस पार्क में ध्वजवंदन एवं स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मेजबानी 17 लायंस क्लबों के संयुक्त तत्वावधान में की गई। समारोह में विभिन्न लायंस क्लबों के पदाधिकारी, पूर्व अध्यक्षगण एवं बड़ी संख्या में लायन सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीएस तोमर, अजय सप्रा, जगदीश मित्तल की उपस्थिति रही। अतिथियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर राष्ट्रध्वज फहराकर सभी ने देश की एकता, अखंडता एवं राष्ट्रभक्ति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कार्यक्रम के अंतर्गत लायंस क्लब ऑफ ग्वालियर द्वारा विभिन्न सेवा गतिविधियों का आयोजन किया गया। अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल द्वारा जरूरतमंद लोगों को बड़ी छतरियों का वितरणकिया गया। वहीं जगदीश अग्रवाल द्वारा जरूरतमंद छात्रों को छतरियों का वितरणकिया गया। इसके साथ ही अन्य लायंस क्लबों द्वारा जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी वितरण किया।
कार्यक्रम के अंत में मानसेवी सचिव पुनीत अग्रवालद्वारा मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, सभी अतिथियों, पूर्व अध्यक्षगण, 17 क्लबों के पदाधिकारियों एवं उपस्थित सभी लायन साथियों का हृदय से आभार व्यक्त किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









