सहयोग शाखा ने मनाया स्वतंत्रता दिवस, सामूहिक राष्ट्रगान का हुआ आयोजन

Aug 16 2026

ग्वालियर। 80वें स्वतंत्रता दिवस पर भारत विकास परिषद ‘सहयोग’ शाखा द्वारा बहोड़ापुर तिराहे पर हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में राष्ट्रीय पर्व मनाया गया। इस दौरान पूरा क्षेत्र भारत माता के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। शाखा के सक्रिय सदस्य एवं प्रांत के मीडिया प्रभारी अशोक गर्ग ने बताया कि संस्था द्वारा 28 फरवरी 2023 से निरंतर ‘स्वच्छ भारत का रखें ध्यान... बस 1 मिनट रुकें राष्ट्र के नाम’ मुहिम चलाई जा रही है। इसी श्रृंखला के तहत 15 अगस्त को मुहिम के 1258 वें दिन प्रात: ठीक 8:15 बजे सामूहिक राष्ट्रगान का गरिमापूर्ण आयोजन किया गया और पूरे सम्मान के साथ तिरंगा फहराया गया। अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त कार्यपालन यंत्री केके द्विवेदी, विशेष अतिथि भारत विकास परिषद सेंट्रल रीजन के रीजनल संयुक्त महासचिव अनूप अग्रवाल एवं दैनिक मध्यराज के प्रकाशक संपादक संजीव सिकरवार थे । सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से सहयोग शाखा के प्रयासों की मुक्तकंठ से सराहना की। इस अवसर पर उपस्थित विशाल जन-समुदाय ने ‘हर घर तिरंगा— घर-घर तिरंगा’ के संकल्प के साथ वंदे मातरम् और जय हिंद के गगनभेदी नारे लगाए।क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। 
कार्यक्रम में अजय जैन, सुभाष अग्रवाल, कन्हैयालाल सिंघल, पप्पू अग्रवाल, बंटी मित्तल, सतीश बंसल, संदीप अग्रवाल, रवि गर्ग, रामनाथ अग्रवाल, जगमोहन सक्सेना, अशोक तलूजा, शेफाली सिंघल, प्रेमलता मित्तल, नंदकिशोर अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, शशि सिंगल, पवन सिंगल, सत्यम अग्रवाल, उमा अग्रवाल, पवन अग्रवाल, विनोद सिंघल, गोपाल जैन, महेंद्र गर्ग, डीके पांडे, भुजबल सिंह यादव, ओम प्रकाश यादव, सुरेश धाकड़, रामलाल, पप्पू सिंह परिहार, अमित सविता, अर्णव दोहलिया और अरब अग्रवाल सहित क्षेत्र के सैकड़ों आमजन उपस्थित थे।