उच्च न्यायालय खण्डपीठ ग्वालियर में न्यायमूर्ति जीएस आहलूवालिया द्वारा ध्वजारोहण किया

Aug 16 2026

ग्वालियर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उच्च न्यायालय खण्डपीठ ग्वालियर परिसर में प्रषासनिक न्यायाधिपति न्यायमूर्ति जीएस आहलूवालिया द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारी व कर्मचारीगण द्वारा राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। ध्यजारोहरण पश्चात् पर्यावरण के प्रति संवेदना और इसके संरक्षण को प्रचारित करने के उद्देष्य से समस्त न्यायमूर्तिगण द्वारा खण्डपीठ-ग्वालियर परिसर में वृक्षारोपण किया गया तथा पर्यावरण के संरक्षण को प्राथमिकता पर रखने हेतु संदेष दिया।
इस कार्यक्रम में न्यायमूर्ति जीएस आहलूवालिया सहित न्यायमूर्ति मिलिंद रमेष फडके, न्यायमूर्ति श्रीमती अनुराधा शुक्ला, न्यायमूर्ति आषीष श्रोती, न्यायमूर्ति अमित सेठ, न्यायमूर्ति पुष्पेन्द्र यादव, न्यायमूर्ति आनंद सिंह बहरावत, न्यायमूर्ति राजेष कुमार गुप्ता, ग्वालियर के प्रधान जिला न्यायाधीष  ललित किषोर व प्रधान जिला न्यायाधीष (सतर्कता) जाकिर हुसैन, खण्डपीठ ग्वालियर के प्रिंसिपल रजिस्ट्रार राजीव के्र पाल व ओएसडी रजिस्ट्रार ऋतुराज सिंह चैहान, जिला न्यायालय के न्यायाधीषगण, उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष पवन पाठक व सचिव महेष गोयल, अतिरिक्त महाधिवक्तागण व डिप्टी सॉलीसीटर जनरल, सीनियर एडवोकेट्स सहित अन्य अधिवक्तागण, उच्च न्यायालय में पदस्थ न्यायिक व पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारीगण सम्मिलित हुये।