स्वतंत्रता दिवस पर जीवाजी विश्वविद्यालय में भी हुआ ध्वजारोहण

Aug 16 2026

ग्वालियर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जीवाजी विश्वविद्यालय में कुलगुरु प्रो. राजकुमार आचार्य ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुल सचिव डॉ राजीव मिश्रा सहित अधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कुलगुरु ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर कर्मचारियों को सम्मानित किया गया और छात्राओं को सम्मानित किया गया साथ ही देशभक्त रंगारंग प्रस्तुतियां दी है।