स्वतंत्रता दिवस पर ग्वालियर में विधानसभा अध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण
Aug 15 2026
ग्वालियर। स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह एसएएफ ग्राउंड पर आयोजित किया गया। मप्र विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। समारोह में सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने अदम्य साहस से भरे स्टंट दिखाए। वहीं स्कूली बच्चों ने देशभक्ति की थीम पर रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। पुलिस एवं सुरक्षा बलों के विशेष डॉग स्क्वाड ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
सेंट्रल जेल से 6 कैदी रिहा
स्वतंत्रता दिवस पर ग्वालियर सेंट्रल जेल के 6 कैदियों की आजादी मिल गई। ये अलग-अलग हत्या के मामलों में जेल में आजीवन कारावास भुगत रहे थे। जेल मुख्यालय से इन कैदियों की समयपूर्व रिहाई के आदेश शुक्रवार को ही ग्वालियर जेल प्रशासन को प्राप्त हो चुके हैं।
जेलर अनिरुद्ध सिंह नरवरिया ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान इन कैदियों को रिहाई का प्रमाण पत्र (सर्टिफिकेट) सौंपा गया। उन्हें नए और सुधरे हुए जीवन की शुरुआत के लिए शॉल व श्रीफल भेंट कर जेल से सम्मानजनक विदाई दी गई।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









