महिला शक्ति मंच ने केरला वस्त्र भूषण श्रृंगार कार्यक्रम का आयोजन किया

Aug 15 2026

ग्वालियर। महिला शक्ति मंच द्वारा केरला वस्त्र भूषण श्रृंगार के आधार पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य केरल में ओणम उत्सव कैसे मनाया जाता है। यहां दिखाया गया जिससे भारत में होने वाले हर प्रांत में कई तरह के उत्सव मनाए जाते हैं यह कार्यक्रम का उद्देश्य एकता का प्रतीक है। कार्यक्रम में यह बताया गया कि केरल में ओणम के उत्सव पर किस तरह का वेशभूषा पहना जाता है एवं विशेष कर उनके त्योहारों को कैसे मनाए जाते हैं भारत देश में कई प्रकार की जाति धर्म विशेष के लोग रहते हैं लेकिन कार्यक्रम द्वारा यहां दर्शाया गया कि अलग-अलग जाति विशेष और धर्म के होने के बाद भी यहां पर सभी त्योहार सभी धर्म विशेष के लोग आपस में मिलजुल कर मनाते हैं एकता का परिचय देते हैं इस कार्यक्रम में एकता का संदेश दिया गया। 
कार्यक्रम आयोजक संस्था के संस्थापक तारा शाहा एवं कार्यक्रम सहसंयोजक पिंकी नरवरिया और सदस्यगण आरती सिसोदिया सीमा सिंह नीरजा प्रीति शर्मा राखी तोमर लता शर्मा पिंकी सविता वेदिका एवं नीरा पाठक मुख्य रूप से सम्मिलित रहे। महिला शक्ति मंच की संस्थापक देश में एकता का संदेश भाईचारे हेतु ऐसे कार्यक्रम का आयोजन समय-समय पर करती रहती हैं इस कार्यक्रम से हमें यहां शिक्षा मिलती है कि भारत में भले कितनी ही विभिन्न प्रकार के त्यौहार हो हमें मिलजुल कर मानना चाहिए।