एसएएफ ग्राउंड पर हुई फुल ड्रेस रिहर्सल
Aug 13 2026
ग्वालियर। आगामी राष्ट्रीय पर्व के उपलक्ष्य में एसएएफ ग्राउंड पर फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद एडीएम सीबी प्रसाद ने परेड की सलामी ली। इस दौरान एएसपी जयराज कुबेर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 15 अगस्त को जिला स्तरीय मुख्य समारोह इसी मैदान पर आयोजित होगा। रिहर्सल के दौरान स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने वाले सशस्त्र बलों, पुलिस और अन्य दलों की संयुक्त परेड का अभ्यास किया जा रहा है। परेड के दौरान कदमताल, अनुशासन, सलामी और अन्य गतिविधियों की बारीकी से जांच की जा रही है, ताकि मुख्य समारोह के दिन किसी तरह की कमी न रहे। फुल ड्रेस रिहर्सल का शुभारंभ जवानों के मार्च पास्ट से हुआ। जवानों ने फूल ड्रेस में अनुशासित परेड का प्रदर्शन किया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि एडीएम सीबी प्रसाद ने परेड का निरीक्षण किया और मंच से सलामी लेकर उदबोधन दिया।
डॉग शो और स्कूली विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
परेड के समापन के बाद रिनफर और ट्रेकर डॉग्स के विशेष डॉग शो का आयोजन किया गया, जिसमें श्वान दस्ते ने अपने अद्भुत कौशल और करतबों का प्रदर्शन किया। इसके बाद विभिन्न स्कूलों से आए छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं, जिसने पूरे मैदान को राष्ट्रभक्ति के माहौल से सराबोर कर दिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









