भितरवार गढ़ी रियासत के वंशज ने लाइसेंसी राइफल से की खुदकुशी
Aug 13 2026
ग्वालियर। लंबे समय से बीमारी से परेशान चल रहे देवगढ़ के राजा हनुमंत सिंह ने लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मारकर जान दे दी। घटना माधौगंज थाना क्षेत्र के गुढ़ा-गुढ़ी का नाका स्थित देवगढ़ हाउस एकतापुरी में गुरुवार तडक़े करीब 3.10 बजे की है। घटना का पता उस समय चला जब गोली की आवाज परिजनों ने सुनी तो उनके कमरे में पहुंचे, जहां पर वह लहूलुहान पड़े थे। मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर शव को निगरानी में लेकर पीएम हाउस पहुंचा दिया है।
माधौगंज थाना क्षेत्र के गुढ़ा-गुढ़ी का नाका स्थित देवगढ़ हाउस एकतापुरी निवासी 75 वर्षीय हनुमंत सिंह कुशवाह पुत्र राजा बिहारी कुशवाह देवगढ़ रियासत के राजा हैं। कुछ दिनों से उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा था। बीती रात खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चले गए थे। पत्नी ने भी नींद की गोली खाई और वह भी सो गई। तडक़े करीब 3.10 बजे अचानक गोली चलनेकी आवाज आई और उनकी पत्नी के चेहरे पर सीमेंट का प्लास्टर गिरा। चोट लगते ही उनकी आंख खुल गई।
जैसे ही उन्होंने कमरे में चारों तरफ देखा तो उनकी चींख निकल गई, क्योंकि कमरे में उनके पति बेड पर लहूलुहान हालत में थे। गोली और मां की चीख सुनकर उनका बेटा कमरे में पहुंचा। सामने बेड पर उसके पिता टिके हुए बैठे थे और उनके सीने से खून निकल रहा था। पास ही उनकी लाइसेंसी राइफल रखी हुई थी। उसने तुरंत ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सीएसपी लश्कर किरण अहिरवार व थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर शव को पीएम हाउस पहुंचा दिया।
एफएसएल टीम की जांच में पता चला है कि बुजुर्ग ने बेड पर बैठकर राइफल को सीने से अड़ाया और पैर के अंगूठे से ट्रिगर दबाया है। बताया गया है कि कुछ दिनों से उनकी तबियत खराब थी और उन्हें सहारे से बाथरूम व अन्य क्रिया के लिए बच्चे ले जाते थे, जो उन्हें पसंद नहीं था और कहते थे कि दूसरों के सहारे वह जी नहीं पाएगे। यह बात परिजनों ने पुलिस अफसरों को बताई। वहीं पता चला है कि उनके घर में करीब तीन लाइसेंसी हथियार है और सभी को वह अपने कमरे में ही सुरक्षा के लिए रखते थे। बुजुर्ग के दो बेटे हैं, जिनमें एक मुम्बई में सीए है और दूसरा उनके साथ रहता है।
बुजुर्ग के बारे में पता चला है कि वह खुद को देवगढ़ रियासत का राजा बताते हैं और राजसी अंदाज में जीते थे। पुलिस का मानना है कि इसीलिए उन्हें बीमारी में दूसरों का सहयोग पसंद नहीं था और डिप्रेशन में चले गए थे और इसके चलते ही उन्होंने सुसाइड किया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









