शिवशक्ति धाम में चढ़ाई पहली कांवड़
Aug 13 2026
ग्वालियर। मॉडल टाउन स्थित शिवशक्ति धाम में सावन मास के अवसर पर पहली कांवड़ चढ़ाई गई। श्री परशुराम सर्व ब्राह्मण संघ की राष्ट्रीय महामंत्री मधु भार्गव ने विधि विधान से पूजन-अर्चन कराया। इसके बाद कांवड़ के पवित्र जल से भगवान शिव का अभिषेक किया गया।
इस मौके पर मधु भार्गव ने कहा कि सावन मास भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष माना गया है। कांवड़ यात्रा श्रद्धा, आस्था और सेवा का प्रतीक है। कांवडि़ए कठिन यात्रा कर पवित्र जल लाकर भगवान शिव का अभिषेक करते हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों के माध्यम से युवा पीढ़ी को सनातन संस्कृति और परंपराओं से जोडऩे का प्रयास होना चाहिए। कार्यक्रम में अंजू शर्मा, साधना भार्गव, अमन शर्मा, मनीष शर्मा, अजय शर्मा, दीपक शर्मा सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









