बरसे बादल, उमस-गर्मी से मिली राहत
Aug 13 2026
ग्वालियर। गुरुवार को सात दिन बाद अच्छी बारिश हुई। दोपहर में शहर के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जिससे उमस और गर्मी से लोगों को राहत मिली। बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट आई और मौसम ठंडा हो गया। बीते करीब एक सप्ताह से शहर में अच्छी बारिश नहीं हुई थी। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं होने से हवा में नमी बढ़ गई थी। नमी ज्यादा होने के कारण दिन में उमस और रात में भी तापमान कम नहीं होने से लोग परेशान थे।
गुरुवार की बारिश के बाद मौसम का मिजाज बदल गया। बारिश के दौरान चली ठंडी हवाओं से उमस का असर भी कम हुआ। सडक़ों पर निकले लोग बारिश से बचने के लिए सुरक्षित जगहों पर पहुंचे, जबकि कई लोगों ने सुहावने मौसम का आनंद लिया।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, मानसूनी सिस्टम के सक्रिय होने से ग्वालियर-चंबल संभाग में आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। स्थानीय स्तर पर बादलों के बनने से कहीं तेज तो कहीं मध्यम बारिश होने की संभावना है। इससे तापमान में और गिरावट आ सकती है और उमस से लोगों को और राहत मिल सकती है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









