ंलायंस क्लब ग्वालियर फोर्ट की नई टीम की घोषणा हुई
Aug 13 2026
ग्वालियर। लायंस क्लब ग्वालियर फोर्ट की नई टीम की घोषणा रॉयल मिलस्टोन में क्लब मेंटर पीडीजी नितिन मैंगलिक के नेतृत्व में आयोजित की गई। नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष मनमोहन कौर सिद्धू, सचिव स्मिता खरे, कोषाध्यक्ष नीतू द्विवेदी, एडमिन सबा रहमान का चयन किया गया। सभी अतिथियों ने नवनिर्वाचित टीम को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि लायंस क्लब ग्वालियर फोर्ट सेवा, समर्पण और नेतृत्व के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां स्थापित करेगा।
कार्यक्रम में आईपीडीजी एमजेएफ सुधीर बाजपेयी, सीएस तोमर, भूपेंद्र तोमर, सुनील शर्मा, जेएस गुप्ता, अजय सप्रा एवं मुकेश बिरोनिया सहित अनेक लायन साथी उपस्थित रहे। लायंस क्लब ग्वालियर फोर्ट के गठन में लायंस क्लब ग्वालियर दिशा के संस्थापक अध्यक्ष जुबेर रहमान एवं अध्यक्ष संजय सैनी की विशेष पहल और मार्गदर्शन रहा। उनके प्रयासों से फोर्ट क्लब को पुन: सक्रिय स्वरूप प्रदान करते हुए नई टीम का गठन किया गया। इस अवसर पर लायंस क्लब ग्वालियर दिशा के पूर्व अध्यक्ष मनीष बांदिल, राज शिवहरे, उद्यान हाटवाने, राजनेश निखरा एवं विमल सिंघल सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









