अग्रकुल महिला समिति ने हरियाली तीज एवं सावन महोत्सव मनाया

Aug 13 2026

ग्वालियर। अग्रकुल महिला समिति द्वारा हरियाली तीज एवं सावन महोत्सव धूमधाम से एक निजी होटल में मनाया गया। संस्थापक अध्यक्ष रश्मि अग्रवाल एवं ज्योति अग्रवाल ने बताया की सर्वप्रथम सभी सदस्यों को पति के नाम की मेहंदी लगवाई गयी साथ ही सभी को हरी चूडिय़ाँ भी पहनाई गयी। इस बार पहली बार ग्रुप द्वारा एक नवाचार भी किया गया। समिति की जो महिला सदस्य काम कर रही हैं उनके रोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उनके स्टाल भी लगवाए गए जिससे उन्होंने अपने सामान को सभी के सामने लाया और सभी को पता चला की महिला सदस्य काम कर रहे हैं।
साथ ही ग्रुप डांस भी हुए जिसमें सावन के गानों के मिक्स गाने पर प्रियंका अग्रवाल, आरती बंसल, आरती अग्रवाल, चंचल गुप्ता, डिम्पल गुप्ता और कविता गुप्ता के ग्रुप ने बाजी मारी। इसी प्रकार लेफ्ट राइट गेम, सर्किल गेम आदि भी खिलाये गए जिसमें सर्किल गेम में दीपिका मित्तल, शिल्पी अग्रवाल, मेघा गुप्ता, कीर्ति अग्रवाल जीती और लेफ्ट राइट गेम में वंदना सिंघल,रीना गोयल, अलका गुप्ता आदि विजयी हुई। इस कार्यक्रम की संयोजिका रश्मि गोयल, वैशाली अग्रवाल, नेहा सराफ, श्रुति जैन, हेमा अग्रवाल थी। संस्थापक अध्यक्ष रश्मि अग्रवाल एवं ज्योति अग्रवाल ने सभी को उपहार देकर सम्मानित किया।