उत्साह और उमंग के साथ निकाली तिरंगा यात्रा
Aug 13 2026
ग्वालियर। राष्ट्रकवि डॉ मैथिलीशरण गुप्त की प्रतिमा पर मुख्य अतिथि सुधीर गुप्ता वाइस चेयरमैन ग्वालियर विकास प्राधिकरण द्वारा माल्यार्पण कर झंडी दिखाकर तिरंगा रैली का शुभारंभ किया। दक्षिण विधानसभा के अंतर्गत डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल भाजपा ने उत्साह और उमंग के साथ निकाली तिरंगा यात्रा ग्वालियर में हर घर तिरंगा अभियान उत्साह के साथ मनाया गया। अभियान के तहत देशभक्ति एवं राष्ट्र प्रेम की भावनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से राष्ट्रकवि डॉक्टर मैथिलीशरण गुप्त प्रतिमा स्थल से मंडल के मुख्य अतिथि सुधीर गुप्ता वाइस चेयरमैन ग्वालियर विकास प्राधिकरण, विशिष्ट अतिथि कन्वर मंगलानी जिला उपाध्यक्ष भाजपा, निशिकांत मोघे जिला मीडिया प्रभारी, मंडल अध्यक्ष प्रवीण मझवार प्रिंस, महामंत्री भानु प्रताप सिंह राजपूत, महामंत्री नवीन कुशवाहा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली देशभक्ति गीतों की धुन के बीच जन प्रतिनिधि सामाजिक संगठन वरिष्ठ भाजपा नेता, मातृशक्ति एवं बड़ी संख्या में गणमान्य शामिल हुए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









