लहरिया के रंग अमावस्या के संग कार्यक्रम मनाया
Aug 13 2026
ग्वालियर। लायंस क्लब आध्या द्वारा हरियाली अमावस्या उत्सव लहरिया के रंग अमावस्या के संग मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लायन अलका अग्रवाल ने की। मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री भाजपा महिला मोर्चा खुशबू गुप्ता और विशिष्ट अतिथि पूर्व रीज़न चेयरपर्सन एमजेएफ लायन मीनाक्षी गोयल रही। कार्यक्रम संयोजक साधना बंसल और गीता भटनागर ने हाउसी, गेम्स,सरप्राइज़ सदस्यों को खिलाए। नृत्य प्रतियोगिता जो कि सावन और सोलह श्रृंगार के गानों पर थी उसमें प्रथम प्रीति झा और द्वितीय नीलम शर्मा रही। हरियाली अमावस्या क्वीन का खिताब मंजरी अग्रवाल को और मानसून क्वीन रीना मित्तल रही। गेम्स में सारिका अग्रवाल प्रथम और द्वितीय लायन मंजू पाल रही। सभी सदस्यों ने सावन के गीतों पर छतरी लेकर कैटवॉक की। कार्यक्रम में अंजू गर्ग अध्यक्ष अनुभूति कल्पना प्रदीप, अध्यक्ष आराध्या डॉली अग्रवाल,गीता सूर्यवंशी, सोनल सिंघल, संध्या अग्रवाल, उषा अग्रवाल जूली,अंजू बंसल आदि उपस्थित रही।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









