81 बच्चों को स्मृति चिन्ह देकर किया गया सम्मानित
Aug 13 2026
ग्वालियर। ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण द्वारा आयोजित सावन मेले में एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। 8 से 12 अगस्त तक प्रतिदिन शाम 5 बजे से आयोजित इस पांच दिवसीय आयोजन का भव्य समापन हुआ। समापन अवसर पर 81 बच्चों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि 12 अगस्त को बच्चों के लिए दो आयु वर्गों में मनपसंद थीम पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में बच्चों ने आकर्षक एवं रचनात्मक वेशभूषा में मंच पर अपनी प्रस्तुतियां देकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अशोक जादौन अध्यक्ष ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल ने की। इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य संयोजिका डॉ. शिखा क_ल भी उपस्थित रहीं। अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में 35 बच्चों ने मंच पर अपनी शानदार प्रस्तुतियां दीं। बच्चों ने अपनी मनमोहक वेशभूषा एवं प्रस्तुतियों के माध्यम से विभिन्न विषयों और पात्रों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित दर्शकों ने खूब सराहा। संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि पांच दिवसीय आयोजन के अंतर्गत नृत्य महोत्सव, रंगोली सजाओ, मेहंदी रचाओ एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे, जबकि विजेता एवं उपविजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









