अपर आयुक्त टी प्रतीक राव बने स्मार्ट सिटी ग्वालियर के सीईओ

Aug 13 2026

ग्वालियर। नगर निगम ग्वालियर के अपर आयुक्त टी प्रतीक राव को स्मार्ट सिटी ग्वालियर का सीईओ बनाया गया है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जारी आदेशानुसार नगर निगम ग्वालियर के अपर आयुक्त टी प्रतीक राव को अपने वर्तमान कार्य के साथ साथ मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्मार्ट सिटी ग्वालियर बनाया गया है। इस अवसर पर निगमायुक्त संघ प्रिय ने अपर आयुक्त टी प्रतीक राव को पुष्प गुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दी।