आईसीआईसीआई प्रू आईप्रोटेक्ट स्मार्ट हर देगा भारतीय महिलाओं को आर्थिक यात्रा के हर चरण में सहयोग

Aug 13 2026

ग्वालियर। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने आईसीआईसीआई प्रू आईप्रोटेक्ट स्मार्ट हर लॉन्च किया है। यह खासतौर पर महिलाओं के लिए तैयार किया गया एक कॉम्प्रिहेंसिव टर्म प्लान है। इस प्लान को लाइफ इंश्योरेंस के साथ हेल्थ और वेलनेस फायदों को जोडक़र महिलाओं की बदलती सुरक्षा और स्वास्थ्य जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। आईसीआईसीआई प्रू आईप्रोटेक्ट स्मार्ट हर महिलाओं के जीवन के अहम् पड़ावों पर उन्हें मज़बूत और सुरक्षित बनाने के लिए कई खास सुविधाएँ प्रदान करता है। इसमें 15' लाइफटाइम प्रीमियम डिस्काउंट, महिला-विशेष हेल्थ मैनेजमेंट और वेलनेस सेवाएँऔर प्रेग्नेंसी ब्रेक फीचर जैसी सुविधाएँ शामिल हैं, जिससे महिलाएँ प्रेग्नेंसी के दौरान अपनी प्रीमियम किश्तों को बेहतर तरीके से मैनेज कर सकती हैं। इसके अलावा,यह प्लान चाइल्ड एजुकेशन केयर भी प्रदानकरता है, जिसमें 10 साल तक हर साल बढक़र मिलने वाली इनकम का लाभ मिलता है। इस ऑप्शन के तहत नॉमिनी को मिलने वाला डेथ बेनिफिट अगले 10 सालों तक हर साल 10' बढक़र नियमित आय के रूप में मिलता है। 
इस लॉन्च पर आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के  विकास गुप्ता ने कहा, ‘भारतीय महिलाएँ कई भूमिकाएँ निभाती हैं। इस वजह से उनकी वित्तीय योजना की जरूरतें अलग होती हैं और जीवन के अलग-अलग चरणों में बदलती रहती हैं। आईसीआईसीआई प्रू आईप्रोटेक्ट स्मार्ट हर को व्यापक सुरक्षा देने के साथ ही उनकी अनोखी स्वास्थ्य और वेलनेस जरूरतों को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। लाइफ इंश्योरेंस के साथ प्रेग्नेंसी ब्रेक और लाइफटाइम डिस्काउंट जैसी सुविधाओं को जोडक़रहम एक ऐसा समाधान दे रहे हैं, जो महिलाओं को उनके वित्तीय भविष्य और सेहत दोनों को सुरक्षित रखने में मदद करता है। 
इस प्रोडक्ट में महिलाओं के लिए खास हेल्थ मैनेजमेंट सेवाएँ शामिल हैं, जिनमें कई स्पेशलिटीज़ के डॉक्टरों से टेली-कंसल्टेशन, सालाना हेल्थ चेक-अप, हेल्थ रिस्क असेसमेंट, वेलनेस कंटेंट, फार्मेसी और डायग्नोस्टिक पर डिस्काउंट और अन्य हेल्थकेयर फायदे मिलते हैं। कुल मिलाकर, यह प्रोडक्ट 92,100 रुपए तक के फायदे देता है, जिसमें महिलाओं के लिए खास 25,000 रुपए तक के हेल्थ और वेलनेस फायदे शामिल हैं, जो महिला ग्राहकों को ज्यादा वैल्यू देते हैं। ग्राहकों को सबसे आगे रखने की यह सोच कंपनी के वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही के नतीजों में भी साफ दिखती है, जहाँ क्लेम सेटलमेंट रेशियो 99.3' के साथ इंडस्ट्री में सबसे आगे हैऔर नॉन-इन्वेस्टिगेटिव इंडिविजुअल डेथ क्लेम का औसत सेटलमेंट टर्नअराउंड टाइम (टीएटी) सिर्फ 1 दिन है।