विधायक डॉ. सिकरवार ने किया विकास कार्यो का भूमिपूजन
Aug 12 2026
ग्वालियर। क्षेत्र में जनता को शुद्ध पेयजल मिले, स्वच्छता रहे, इस पर हम तत्परता से काम कर रहे है और हम इन कार्यो पर नजर बनाये रखते है। क्षेत्र के समग्र विकास के लिये कृत संक्लपित है और इस दिशा में जन भावनाओं के अनुरूप काम को तेजी से गति दे रहे है। यह विचार आज 16 ग्वालियर पूर्व विधानसभा से विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने वार्ड क्रमांक 28 में हुये भूमिपूजन कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनता से व्यक्त किये। आज 16 ग्वालियर पूर्व विधानसभा के वार्ड क्रमांक 28 के अंतर्गत आने वाले फुले नगर मेहरा कॉलोनी स्थित बुद्ध विहार परिसर में टाइल्स, रंगाई एवं पुताई कार्य के लिये विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने क्षेत्रीय पार्षद एवं एमआईसी सदस्य श्रीमती गायत्री मण्डेलिया और पार्षद केदार बरहादिया के साथ भूमिपूजन किया। यह विकास कार्य करीब 6,22,935 रुपये की लागत से कराया जायेगा।
भूमिपूजन कार्यक्रम में क्षेत्रीय अधिकारी श्रीमती हिना यादव, विजय कुशवाह, मंडलम अध्यक्ष पंचम सिंह भदौरिया, राजवीर सिंह सिसौदिया, अशोक सुमन, भगवान दास पाल, सुनील रामपुरिया, नेमी चंद अग्रवाल, दयाशंकर खटीक, सुरेश मदुरिया, ओंकार सरपंच, सरनाम बराहदिया, जगन्नाथ प्रसाद, राय सिंह, मेवाराम कन्नौजिया, राजू बाथम, लाल सिंह बिजौल, शीलेश वर्मा, विकलेश गोयल, मंथन सिंह, राहुल जाटव, श्रीमती राधा बिजोल, विशाल बिजोल, श्रीमती पूनम धनौलिया, राकेश दिवाकर, लाल सिंह बाबू, नरेश विशारिया, राम सिंह, रोहित बिजोल, मोखम दाश, छोटू, असलम खान सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









