निगमायुक्त ने किया रमौआ बस स्टैण्ड का निरीक्षण

Aug 12 2026

ग्वालियर। रमौआ स्थित ई बस स्टैण्ड का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण किया जाए, जिससे इसका लाभ आमजनों को जल्द मिल सके। यह निर्देश नगर निगमायुक्त संघ प्रिय ने रमौआ स्थित बन रहे ई-बस स्टैण्ड का निरीक्षण करते हुए दिए। नगर निगम द्वारा पर्यावरण संरक्षण को लेकर ई बसों का संचालन किया जाना है। इन ई बसों को चार्ज करने एवं रखने के लिए रमौआ बांध के पास हाइवे किनारे ई बस स्टैण्ड का निर्माण किया जा रहा है। निगमायुक्त संघ प्रिय ने निर्माणाधीन बस स्टैण्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि बस स्टैण्ड का निर्माण कार्य लगभग 80 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है, साथ ही लाइट आदि का कनेक्शन भी हो चुका है, वर्तमान में फिनिशिंग का कार्य किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त  मुनीष सिकरवार, कार्यपालन यंत्री पवन शर्मा, रामबाबू दिनकर आदि उपस्थित रहे।