गोले के मंदिर क्षेत्र में बापू भक्तों ने नाचते गाते निकाली हरिनाम प्रभात फेरी

Aug 12 2026

ग्वालियर। संत आशाराम आश्रम ट्रस्ट दिल्ली शाखा ग्वालियर के तत्वाधान में हरियाली अमावस्या पर्व पर भव्य हरिनाम प्रभात फेरी धूमधाम से निकाली गई। जो कि केला देवी मंदिर से प्रगति बिहार कृष्णा कॉलोनी गोले का मंदिर पुरुषोत्तम बिहार गोवर्धन कॉलोनी रणधीर कॉलोनी होकर भिंड रोड मुख्य मार्ग होते हुए वापिस केला देवी मंदिर पर समाप्त हुई। यह जानकारी मीडिया प्रभारी बलबीर सिंह परमार ने दी। 
हरियाली अमावस्या की भोर की बेला में भारी संख्या में साधक भक्तों ने गोले का मंदिर केला देवी मंदिर पर एकत्रित हो कर हरिनाम प्रभात फेरी का आयोजन किया। जिसमें भक्तों ने हरिनाम संकीर्तन के पवित्र गूँज से वातावरण को हरि रस से सराबोर कर दिया। रथ नुमा वाहन पर विराजे गुरुदेव संत आशाराम बापू का जगह जगह जल फल मिष्ठान वितरण कर पुष्प वर्षा माल्यार्पण कर भव्य स्वागत अभिनन्दन किया गया।