उमस के कारण लोगों का पसीना निकल रहा
Aug 12 2026
ग्वालियर। सावन माह के दो सोमवार बीत चुके हैं, लेकिन विगत कुछ दिनों से ग्वालियर में बारिश के नाम पर सूखा पड़ा हुआ है। इसके कारण तकरीबन आधा सावन सूखा बीत चुका है। वहीं धूप के कारण लगातार उमस में बढ़ोतरी हो रही है, जिसके कारण आमजन परेशान हो रहे हैं। उमस के कारण लोगों का पसीना निकल रह है। ग्वालियर में सावन लगभग सूखा बीत रहा है, मौसम विभाग के अनुसार आने वाले पांच दिनों में केवल छिटपुट बारिश की संभावना है। इसके चलते शहर में लगातार उमस भरा माहौल रहेगा, जिसके कारण आमजनों को फिलहाल राहत की संभावना नहीं है। बारिश की कमी के कारण शहर की प्यास बुझाने वाला तिघरा भी सूखा पड़ा है। तिघरा को भरने के लिए 16 फीट पानी की दरकार है, वहीं इस साल सबसे कम बारिश घाटीगांव क्षेत्र में बरसा है। ग्वालियर में मानसून के चक्र के हिसाब से देखे तो तकरीबन हर साल लौटते मानसून के समय ही शहर में बारिश न्यादा होती है, अर्थात अगस्त अंत से सितंबर के बीच में बारिश होती है। इसके चलते उम्मीद की जा रही है कि सितंबर तक तिघरा बांध में पर्याप्त पानी आ जाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









