नगर निगम को नहीं है शासन और हाईकोर्ट का डर जनता ने लगाए आरोप
Aug 10 2026
ग्वालियर। नगर निगम ग्वालियर के अधिकारियों के संरक्षण में चल रहा है भू माफियाओं का खेल। ग्वालियर के मुरार नदी और अलकापुरी में अवैध निर्माण के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। उक्त बात संजय खंडेलवाल, साकेत जैन, मुकेश कुमार, प्रदीप पटसारिया ने आज एक पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने बताया की मुरार क्षेत्र में प्राकृतिक वैशाली नदी को पाठ कर अवैध कालोनी बसाने और सिटी सेंटर के अलकापुरी में नियमों के विरुद्ध अवैध निर्माण करने के दो बड़े मामले सामने आए हैं। दोनों ही मामलों में शिकायतकर्ता के बावजूद प्रशासनिक चुप्पी और अधिकारियों तथा भूमाफियाओं के गठजोड़ को उजागर कर रही है।
उन्होंने बताया की एनजीटी की रिपोर्ट ने पुष्टि की है की कल्पी ब्रिज, बिजली घर और तहसील कार्यालय के पीछे शासकीय नाले पर रसूखदारों द्वारा भारी अतिक्रमण किया गया है। उन्होंने निगम प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि माननीय उच्च न्यायालय में लंबित जनहित याचिका में भी हाईकोर्ट द्वारा मुराद नदी से अतिक्रमण हटाए जाने एवं नदी साफ करने की रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था। जिसमें बजाय कार्रवाई के निगम प्रशासन द्वारा गुमराह करने के रास्ते निकालना प्रारंभ कर दिया है।
उन्होंने बताया की निगम प्रशासन को एक गार्डन शिकायत करने के बाद अर्थात सीएम हेल्पलाइन जनसुनवाई एवं निगमायुक्त एवं सिटी प्लानर को लिखित शिकायत के बाद भी आज दिन तक कोई कार्रवाई नहीं की। निगम कर्मचारी अवैध निर्माण हटाने के बजाय झूठी रिपोर्ट प्रस्तुत कर वरिष्ठ अधिकारियों को गुमराह कर रहे हैं। वहीं उन्होंने वार्ड क्रमांक 60 स्थित राजकमल हाइट्स अपार्टमेंट में बिल्डर कमल शर्मा द्वारा चौथी मंजिल की खुली छत पर भू माफिया के माध्यम से अवैध निर्माण कर लिया गया है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है की ईटीएस मशीन से सीमांकन कर वैशाली नदी के कैचमेंट क्षेत्र से अन्नपूर्णा एनक्लेव को ध्वस्त किया जाए तथा अलकापुरी स्थित राजकमल हाइट्स के अवैध निर्माण को तुरंत हटाया जाए यदि निगम प्रशासन इस मामले को संज्ञान में नहीं लेता है दो स्थानीय निवासी एवं सर्व धर्म मानव सेवा समिति को उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राजपूत व अन्य स्पष्ट किया है यदि कार्रवाई नहीं की गई तो शहर भर में व्यापक व उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









