स्वास्थ्य जागरूकता भी समाजसेवा: डॉ. रश्मि शुक्ला

Aug 10 2026

ग्वालियर। विंध्याचल कॉलोनी स्थित महावीरपुरा सेवा बस्ती में महिलाओं के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर की शुरुआत स्वर्गीय डॉ. केसी दीक्षित के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। शिविर में डॉ. रश्मि दीक्षित ने महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं की जांच कर आवश्यक परामर्श और मार्गदर्शन दिया गया। महिलाओं के हीमोग्लोबिन की नि:शुल्क जांच भी की गई। जांच के बाद महिलाओं को उनके स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी दी गई और नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी गई। 
डॉ. रश्मि दीक्षित ने कहा कि महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना जरूरी है। कई बार महिलाएं छोटी स्वास्थ्य समस्याओं को नजरअंदाज कर देती हैं, जो आगे चलकर गंभीर रूप ले सकती हैं। नियमित जांच और समय पर उपचार से कई बीमारियों से बचाव संभव है। उन्होंने कहा कि सेवा बस्तियों में इस तरह के स्वास्थ्य शिविर महिलाओं को जांच, चिकित्सकीय परामर्श और स्वास्थ्य संबंधी जरूरी जानकारी उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे किसी भी स्वास्थ्य समस्या को नजरअंदाज न करें और समय पर चिकित्सकीय सलाह लें। शिविर में शोभा दीक्षित, डॉ. रुचि भार्गव, डॉ. अनिल शुक्ला, इशांत शुक्ला, उत्तरांश शुक्ला सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।