एक शाम राष्ट्र के नाम का सांस्कृतिक आयोजन 13 अगस्त को

Aug 10 2026

ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी व संरचना समिति के संयुक्त तत्वाधान में स्वतंत्रता दिवस के दो दिन पूर्व संध्या पर ग्वालियर की एक शाम राष्ट्र के नाम का देशभक्ति गीतों पर आधारित सांस्कृतिक आयोजन 13 अगस्त को शाम 5 बजे से इंदरगंज चौराहे पर किया जाएगा। इस आयोजन की जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि इस देशभक्त के सांस्कृतिक आयोजन में प्रतिभागी को देश भक्ति गाने पर डांस की प्रस्तुति देनी होगी, इसमें प्रतिभागी एकल नृत्य, युगल नृत्य, समूह नृत्य की प्रस्तुति मंच से दे सकते हैं। संजय क_ल ने बताया की इस आयोजन को भव्यता प्रदान करने हेतु एक आयोजन समिति बनाई गई है इसमें संयोजक अवध धाकरे, दीपक अग्रवाल, सह संयोजक मनोज अग्रवाल बाबा, धीरज गोयल, अशोक जैन रहेंगे। 
इस देशभक्ति के आयोजन के दौरान सम्पूर्ण इंदरगंज चौराहे को तिरंगा थीम पर सजाया गया है। देशभक्ति के इस सांस्कृतिक आयोजन में जो भी भाग लेना चाहते हैं वो अपने गाने के साथ ही अपना नाम रजिस्ट्रेशन कराएं। आयोजन में प्रतिभागी को सम्पूर्ण ड्रेसअप में मंच से प्रर्दशन करना होगा और अपने अपने देशभक्ति गीतों की पेनड्राइव साथ में लाना होगा। आयोजन की अधिक जानकारी के लिए संजय क_ल के मोबाइल 9302093300 अशोक जैन 8889219871 राजेश त्रिपाठी 9926455881 पर सम्पर्क कर सकते हैं। आयोजन  में भाग ले रहे हैं सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवम् स्मृति चिन्ह प्रदान किए जायेंगे।