सावन के दूसरे सोमवार पर शिवालयों में उमड़ी भीड़

Aug 10 2026

ग्वालियर। सावन के दूसरे सोमवार को शहर के शिवालय ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयघोष से गूंज उठे। भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए तडक़े से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। शहर के कोटेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं और लोगों ने घंटों इंतजार कर दर्शन किए। मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ को जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित किए। भक्तों ने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। बाबा के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे पहुंचे।