बारिश रूकते ही बढ़ी उमस
Aug 10 2026
ग्वालियर। बारिश का दौर थमते ही सोमवार को उमस और गर्मी बढ़ गई। सुबह से आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। हवा में ज्यादा नमी होने से लोगों को सुबह से ही उमस महसूस हुई। मौसम विभाग के अनुसार शहर का न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी 91' तक पहुंच गई। तापमान सामान्य रहने के बावजूद लोग दिनभर उमस से परेशान रहे। पिछले दिनों हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई थी। इससे मौसम सुहावना हो गया था, लेकिन बारिश का दौर कमजोर पड़ते ही फिर उमस बढ़ गई।
फिलहाल तेज बारिश नहीं होने से दोपहर में बाजारों और सडक़ों पर निकले लोग धूप और उमस से बचने के लिए छांव तलाशते नजर आए। शहरवासी अब तापमान में गिरावट और उमस से राहत के लिए तेज बारिश का इंतजार कर रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक वातावरण में नमी बनी हुई है। इसके कारण स्थानीय स्तर पर बादल बन सकते हैं और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









