वैश्य फाउंडेशन महिला ईकाई द्वारा रुद्राभिषेक एवं पार्थिव शिवलिंग पूजन संपन्न

Aug 10 2026

ग्वालियर। सावन माह के पावन अवसर पर वैश्य फाउंडेशन महिला ईकाई द्वारा द्वारिकाधीश मंदिर थाटीपुर में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ रुद्राभिषेक एवं पार्थिव शिवलिंग निर्माण व पूजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला सदस्यों ने विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर भगवान शिव का पूजन एवं रुद्राभिषेक किया। पूरे मंदिर परिसर में हर-हर महादेव के जयकारों से भक्तिमय वातावरण बना रहा। कार्यक्रम में संस्थापक मुकेश अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष अंजुलता गुप्ता, जिला अध्यक्ष सुनीता अग्रवाल, जिला महामंत्री रश्मि गोयल एवं कोषाध्यक्ष किरन अग्रवाल सहित वैश्य फाउंडेशन महिला ईकाई की अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहीं।
रुद्राभिषेक एवं पूजन में सुनीता, रश्मि, किरन, अंजुलता, वैशाली, विनिता, अनिता, अर्चना, साधना, डॉली, प्रीति, नीति, राशि, हेमलता, शारदा, चंचल, कविता, कमलेश, मंजू गुप्ता, कृष्णा गुप्ता सहित महिला ईकाई की समस्त टीम ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने भगवान भोलेनाथ से सभी के सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य एवं परिवारों में शांति की मंगलकामना की।