गांव गांव में लोगों से नशा मुक्ति की प्रतिज्ञा कराई

Aug 10 2026

मालनपुर। भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्त भारत अभियान के तहत ब्रह्माकुमारी आश्रम अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय माउंट आबू राजस्थान के द्वारा 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा कराने के संकल्प लिए गए। जिसमें ब्रह्माकुमारी आश्रम मालनपुर के द्वारा जगह जगह पर बिजली विभाग बैंक, स्कूल, कॉलेज, हॉस्पिटल, गांव गांव में लोगों से नशा मुक्ति की प्रतिज्ञा कराई जा रही है। जिसके अंतर्गत कई कार्यक्रम किए गए और लोगों ने बढ़-चढक़र इसमें भाग लिया। यह अभियान 20 अगस्त तक चलाए जाने वाला है। अभियान में ब्रह्माकुमारी ज्योति बहन, खुशबू बहन, सृष्टि बहन, नीलम बहन, महेश भाई, सुनील भाई सभी मिलकर के जगह-जगह पर नशा मुक्त भारत अभियान के लिए संकल्प दिलवा रहे हैं और सीधा हाथ आगे करके प्रतिज्ञा करा रहे हैं, कि हम अपने जीवन को नशा मुक्त बनाएंगे और लोगों को भी नशा छोडऩे के लिए प्रेरित करेंगे। साथ ही साथ हमारा शहर हरा भरा रहे उसके लिए वृक्षारोपण भी करेंगे। बुजुर्गों का सम्मान करेंगे और सबके साथ स्नेह से रहेंगे। इस प्रकार से ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा मानव कल्याण का कार्य निरंतर चल रहा है।