सच्ची सेवा वहीं जो मन से की जाये: विद्यानंद सरस्वती
Aug 09 2026
ग्वालियर। प्रख्यात संत आचार्य महामंडलेश्वर विद्यानंद सरस्वती ने कहा है कि सच्ची सेवा वहीं हैं जो मन से और दिन से की जाये। प्रत्येक व्यक्ति के मन मं सेवाभाव होना चाहिये, तभी वह सच्चा इंसान है। सेवा किसी भी क्षेत्र में हो सकती है। महामंडलेश्वर विद्यानंद सरस्वती जैन छात्रावास में अग्रवाल महासभा द्वारा मप्र चेंबर आफ कामर्स के पदाधिकारियों के सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। महामंडलेश्वर विद्यानंद सरस्वती ने कहा कि मप्र चेंबर आफ कामर्स में जीते सभी पदाधिकारियों को उनका आर्शीवाद है। अपेक्षा है कि वह अपने कार्यक्षेत्र में आने वाले हर व्यापारी भाई व व्यापारी समाज की सेवा को तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि डा. प्रवीण अग्रवाल के नेतृत्व में यह टीम अच्छा कार्य करेगी ऐसी उन्हें उम्मीद है। उन्होंने संयुक्त अध्यक्ष सुरेश बंसल, उपाध्यक्ष संदीप नारायण अग्रवाल, सचिव दीपक अग्रवाल, सहसचिव दीपक पमनानी व कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल बाबा को भी सम्मान पत्र भेंट कर आर्शीवाद दिया।
इस मौके पर भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने अपने उदबोधन में सभी पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज के समय में आप लोगों ने व्यापारियों की सबसे प्रतिष्ठित संस्था चेंबर आफ कामर्स में तो चुनाव जीता है, लेकिन इसके साथ ही आपने व्यापारियों का दिल भी जीत लिया है। इसी कारण चेंबर के कड़े मुकाबले में आप विजयी हुये। लेकिन मैं आपसे आव्हान करूंगा अब आप सभी मिलकर व्यापार जगत व व्यापारी हित में एकजुटता से काम करें।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे व्यवसायी व पूर्व अग्रवाल महासभा अध्यक्ष अशोक गोयल ने भी इस मौके पर अपने विचार व्यक्त किये। स्वागत भाषण अग्रवाल महासभा अध्यक्ष व चेंबर के संयुक्त अध्यक्ष सुरेश बंसल ने किया। सम्मान समारोह में सभी विजयी कार्यकारिणी सदस्यों को भी सम्मान पत्र बांटे गये। इस मौके पर अग्रवाल महासभा के महामंत्री रवि गर्ग, कोषाध्यक्ष जेसी गोयल, जगदीश मित्तल, विनय अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, नरेन्द्र सिंघल, राजीव दीपक जैन, गिर्राज गर्ग लडडू वाला, आशीष जैन, रविन्द्र सिंघल, गोकुल बंसल, हेमंत गुप्ता, बसंत अग्रवाल आदि भी उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









