जन उत्थान न्यास करेगा 3100 शिक्षक/शिक्षिकाओं का सम्मान, समारोह 6 सितंबर को

Aug 09 2026

ग्वालियर। शहर की सामाजिक संस्था जन उत्थान न्यास के तत्वाधान् में शिक्षक/शिक्षिकाओं का सम्मान समारोह आगामी 6 सितम्बर रविवार को मेला परिसर स्थित संस्कृति बैंक्वेट हॉल में सायं 4 बजे आयोजित किया जायेगा। सम्मान समारोह कार्यक्रम की तैयारिओं को लेकर आज न्यास के अध्यक्ष एवं विधायक डॉ. सतीश सिकरवार के नेतृत्व में न्यास पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन जी.वाय.एम.सी गार्डन में किया गया। बैठक का संचालन एम.आई.सी प्रभारी एवं पार्षद अवधेश कौरव ने किया। बैठक में विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने कहा कि इस सम्मान समारोह में करीब 3100 शिक्षक/शिक्षिकाओं का सम्मान किया जायेगा। फार्मो का वितरण 10 अगस्त से ललितपुर कॉलोनी स्थित कार्यालय से सुबह 10 से सायं 6 बजे तक होगा। फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त तय की गई है।