सच्चा गुरु ही सफलता का पद प्रदर्शक

Aug 09 2026

ग्वालियर। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय थाटीपुर में भारत विकास परिषद ग्वालियर तानसेन नगर शाखा अलीपुर द्वारा गुरु वंदन एवं छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आरंभ भारतीय परंपरा अनुसार मां सरस्वती का पूजन एवं दीप प्रज्वलन संस्था प्राचार्य राजीव कुमार बंदरिया एवं शाखा उपाध्यक्ष रामरतन गर्ग द्वारा किया गया। भारत विकास परिषद के सभी पदाधिकारियों का स्वागत, अभिनंदन संस्था प्राचार्य राजीव कुमार बंथरिया ने किया। अध्यक्ष रामरतन गर्ग ने गुरू वंदन करते हुए बहुत ही प्रेरणादायक संबोधन दिया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार नारी शक्ति घर बाहर की सक्षम भूमिका निभाकर छात्रों को संस्कारवान बनती है। उपाध्यक्ष राम किशोर गुप्ता, सचिव श्रीमती पूनम विनय पांडे, कोषाध्यक्ष रामकृष्ण गुप्ता, संयोजक विनय पांडे, सदस्य महेश भार्गव एवं उमेश शर्मा आदि समस्त पदाधिकारीयों ने गुरु की महिमा बढक़र छात्राओं को भारतीय संस्कारों से अवगत कराया। 
साथ ही सत्र 2025 -2026 मैं सर्वोच्च अंक प्रदान करने वाली छात्राओं कु. दीक्षा वंशकार, कु. उपासना बाथम कु. मीनाक्षी नामदेव, साक्षी ( कक्षा 10) को उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में  व्याख्याता श्रीमती संगीता सक्सेना, श्रीमती वंदना सिसोदिया सहित समस्त शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन भारत विकास परिषद की सचिव श्रीमती पूनम विनय पांडे ने किया।