210 अभ्यर्थी राज्य सेवा मुख्य परीक्षा देने पहुंचे, इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक रही

Aug 08 2026

ग्वालियर। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2026 शनिवार से शुरू हुई। परीक्षा का आयोजन 8 से 13 अगस्त तक केआरजी कॉलेज परीक्षा केंद्र पर किया जा रहा है। परीक्षा प्रतिदिन एक सत्र में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी। शनिवार से शुरू हुई परीक्षा में करीब 210 अभ्यर्थी शामिल हुए है।
परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए कलेक्ट्रेट के रूम नं-113 में कंट्रोल रूम बनाया गया है। यह 8 से 13 अगस्त तक रोज सुबह 9 बजे से परीक्षा समाप्त होने तक चालू रहेगा। परीक्षा से संबंधित शिकायत या समस्या के लिए अभ्यर्थी कंट्रोल रूम के फोन नंबर 0751-2446214 या परीक्षा अधीक्षक आरआई भगत के मोबाइल नंबर 94251-35143 पर संपर्क कर सकते हैं। परीक्षा प्रभारी की जिम्मेदारी संयुक्त कलेक्टर शिवांगी अग्रवाल को सौंपी गई है। वहीं आयोग ने सेवानिवृत्त आईएएस कृष्ण मोहन गौतम को ग्वालियर जिले में परीक्षा के पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी दी है।