गुप्त ने कविताओं से देश में बनाई अलग पहचान : तोमर

Aug 08 2026

ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी ने राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर 27 जुलाई से 3 अगस्त तक 8 दिवसीय साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सप्ताह का आयोजन किया। सप्ताह के विजेता एवं उप-विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि गुप्त को उनकी जयंती पर याद किया जाना ही सबसे बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि चिरगांव में जन्मे गुप्त ने अपनी कविताओं से पूरे भारत में एक अलग पहचान बनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. सतीश सिकरवार ने करते हुए कहा कि मैथिलीशरण गुप्त अत्यंत सरल स्वभाव के व्यक्ति थे, जिनकी कविताएं आज भी लोग गुनगुनाते हैं। 
संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि सप्ताह में चित्रांकन, नृत्य, फैंसी ड्रेस, रंगोली, मेहंदी प्रतियोगिताएं, नेत्र परीक्षण शिविर, काव्य पाठ और कवि सम्मान समारोह हुए। कुल 159 प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष अशोक जादौन, जीडीए के उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता एवं संरक्षक सुरेश गुप्ता मौजूद रहे। संचालन दीपक अग्रवाल ने किया।