प्लास्टिक निर्माण में नई तकनीकों व कॅरियर अवसरों से विद्यार्थियों को कराया रूबरू
Aug 08 2026
ग्वालियर। एमआईटीएस-सम विश्वविद्यालय के यांत्रिक अभियांत्रिकी विद्यालय के कैड क्रू क्लब द्वारा प्लास्टिक निर्माण में उभरते रुझान, सामग्री, ननिर्माण प्रक्रिया, सतत विकास और कॅरियर के अवसर विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता केंद्रीय पेट्रोकेमिकल्स अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान के निदेशक एवं प्रमुख डॉ. वी. किरण कुमार रहे। डॉ. कुमार ने प्लास्टिक उद्योग में तेजी से हो रहे बदलावों और उच्च गुणवत्ता वाले बहुलक पीईईके के उपयोग की जानकारी दी। उन्होंने मेकाट्रॉनिक्स, परत-दर-परत निर्माण तथा डिजिटल निर्माण 5.0 जैसी आधुनिक तकनीकों के बढ़ते महत्व और इनमें विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध रोजगार एवं करियर अवसरों पर प्रकाश डाला। व्याख्यान के बाद आयोजित प्रश्नोत्तर सत्र में विद्यार्थियों ने प्लास्टिक निर्माण, आधुनिक तकनीकों और रोजगार संभावनाओं से जुड़े सवाल पूछे, जिनका विशेषज्ञ ने समाधान किया। आभार कैड क्रू क्लब के समन्वयक प्रो. वैभव शिवहरे ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर यांत्रिक अभियांत्रिकी विद्यालय के अधिष्ठाता प्रो. प्रतेश जायसवाल तथा नवाचार के अधिष्ठाता डॉ. सी. एस. मालवी सहित शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









