बाइक पर 6 युवकों को बैठाकर किया स्टंट, ट्रैफिक पुलिस ने 6500 का जुर्माना वसूला
Aug 06 2026
ग्वालियर। झांसी रोड इलाके में एक बाइक पर छह युवकों को बैठाकर सडक़ पर खतरनाक स्टंट करने वाले चालक पर ट्रैफिक पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से बाइक चालक को ट्रेस कर पकड़ा और उस पर 6,500 रुपये का चालान ठोका। आरोपी चालक ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में ऐसा न करने की बात कही है।
झांसी रोड क्षेत्र में एक युवक बाइक पर छह लोगों को बैठाकर लापरवाही से वाहन चला रहा था। किसी राहगीर ने इसका वीडियो बनाकर ट्रैफिक पुलिस को भेजा था। वीडियो में नंबर प्लेट साफ न दिखने पर ट्रैफिक थाना प्रभारी धनंजय शर्मा की टीम ने रूट के कई सीसीटीवी कैमरे खंगाले, जिसके बाद बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर ट्रेस हो सका।
नंबर ट्रेस होने के आधार पर पुलिस ने दिमनी निवासी बाइक चालक आशीष पुत्र भवानी लाल को पकड़ लिया। पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत नियमों के उल्लंघन पर चालक के खिलाफ 6,500 रुपये का जुर्माना लगाया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने युवक का एक वीडियो भी रिकॉर्ड कराया। इसमें वह अपनी गलती स्वीकार करते हुए अन्य चालकों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने और ऐसी खतरनाक हरकतें न करने की अपील करता नजर आया।
ट्रैफिक थाना प्रभारी धनंजय शर्मा ने कहा,‘सोशल मीडिया पर मिले वीडियो के आधार पर सीसीटीवी की मदद से बाइक चालक को चिह्नित किया गया और 6,500 रुपये का चालान काटा गया। सडक़ पर इस तरह की जानलेवा स्टंटबाजी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









