ब्यूटी पार्लर एवं कॉस्मेटिक डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन का संयुक्त सम्मान समारोह संपन्न
Aug 06 2026
ग्वालियर। ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन एवं कॉस्मेटिक डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन द्वारा एक भव्य संयुक्त सम्मान समारोह, मंथन एवं प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के प्रमुख ब्यूटी पार्लर संचालकों, कॉस्मेटिक डिस्ट्रीब्यूटर्स, ब्यूटी एकेडमियों, स्टूडेंट्स तथा ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़े सैकड़ों सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ब्यूटी इंडस्ट्री को एक साझा मंच प्रदान करना, पार्लर संचालकों, डिस्ट्रीब्यूटर्स एवं विद्यार्थियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा उद्योग से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर खुली चर्चा करना था। कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण ‘मंथन’ रहा। पहले सत्र में विभिन्न ब्यूटी एकेडमियों एवं विद्यार्थियों के बीच संवाद आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने ब्यूटी एजुकेशन, करियर, आधुनिक तकनीकों, प्रशिक्षण की गुणवत्ता एवं रोजगार के अवसरों से जुड़े अनेक प्रश्न पूछे। विशेषज्ञों ने सभी प्रश्नों के विस्तृत एवं व्यावहारिक उत्तर देकर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। दूसरे मंथन सत्र में कॉस्मेटिक डिस्ट्रीब्यूटर्स एवं ब्यूटीशियन बहनों के बीच खुला संवाद हुआ। इस दौरान असली एवं नकली उत्पादों की पहचान, विभिन्न कंपनियों के अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर्स, उत्पादों की गुणवत्ता, उचित मूल्य, ग्राहक सुरक्षा, नई तकनीकों, प्रशिक्षण, मार्केट की चुनौतियों तथा ब्यूटी इंडस्ट्री के भविष्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा की गई। प्रश्न-उत्तर के इस सत्र ने सभी प्रतिभागियों को नई जानकारी एवं सकारात्मक दिशा प्रदान की। इस अवसर पर डायरेक्टर नीरज जैन ने कहा कि ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन का उद्देश्य केवल संगठन बनाना नहीं, बल्कि ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति—ब्यूटीशियन, डिस्ट्रीब्यूटर, एकेडमी, स्टूडेंट एवं मीडिया—को एक मंच पर लाकर ज्ञान, विश्वास और सहयोग का मजबूत नेटवर्क तैयार करना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ऐसे कार्यक्रम भविष्य में भी निरंतर आयोजित किए जाएंगे ताकि पूरे प्रदेश एवं देश में ब्यूटी इंडस्ट्री को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाया जा सके।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









