एआई+स्मार्टफोन ने प्रोजेक्ट ट्रस्ट+ लॉन्च किया, 100 करोड़ का करेगा निवेश
Aug 06 2026
ग्वालियर। भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एक नई पहल करते हुए, एआई+ स्मार्टफोन ने प्रोजेक्ट ट्रस्ट+ लॉन्च किया है। इस पहल का उद्देश्य टेक कम्युनिटी के साथ मिलकर देश का सबसे सुरक्षित स्मार्टफोन इकोसिस्टम तैयार करना है। इसके लिए कंपनी अगले पाँच सालों तक हर साल 20 करोड़ रुपए यानि कुल 100 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इस पहल के जरिए टेक एक्सपर्ट्स, डेवलपर्स और सिक्योरिटी रिसर्चर्स को स्मार्टफोन की सिक्योरिटी और यूजर्स का भरोसा मजबूत करने के लिए साथ आने का मौका मिलेगा।
इस पहल के तहत कंपनी स्वतंत्र सिक्योरिटी रिसर्चर्स को अपने सिस्टम की जाँच करने, उसकी सिक्योरिटी को परखने और ऐसी कमियों की पहचान करने के लिए आमंत्रित कर रही है, जिन्हें समय रहते ठीक किया जा सके, ताकि उनका असर ग्राहकों तक पहुँचने से पहले ही रोका जा सके।
एआई+स्मार्टफोन के सीईओ और एनएक्सटीक्वांटम शिफ्ट टेक्नोलॉजीज़ के संस्थापक माधव शेठ ने कहा, ‘ज्यादातर कंपनियाँ कहती हैं कि उनके डिवाइस पूरी तरह सुरक्षित हैं। हम इसे सिर्फ कहने के बजाय साबित करना चाहते हैं। सच यह है कि कोई भी स्मार्टफोन, कोई भी प्लेटफॉर्म और कोई भी टेक्नोलॉजी इकोसिस्टम यह दावा नहीं कर सकता कि उसकी सिक्योरिटी का काम पूरी तरह पूर्ण हो गया है। यह हर दिन और बेहतर होती रहती है। प्रोजेक्ट ट्रस्ट+हमारी इसी सोच का हिस्सा है कि भरोसा खुलकर काम करने और सबको साथ लेकर चलने से बनता है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









