अंजू प्रजापति बनी महिला सशक्तिकरण अभियान की ब्रांड एंबेसडर

Aug 06 2026

ग्वालियर। राष्ट्रीय प्रजापति हितकारिणी महासभा की कोर कमेटी द्वारा उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य श्रीमती अंजू प्रजापति को महिला सशक्तिकरण अभियान का ब्रांड एंबेसडर मनोनीत किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। श्रीमती अंजू प्रजापति लंबे समय से महिला सशक्तिकरण, महिला अधिकारों की रक्षा, सामाजिक न्याय, जन-जागरूकता तथा महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर समर्पित भाव से कार्य करती रही हैं। महिलाओं को आत्मनिर्भर, शिक्षित एवं सम्मानपूर्ण जीवन दिलाने की दिशा में उनके प्रयास प्रेरणादायी रहे हैं।
महिलाओं के अधिकारों, सुरक्षा, शिक्षा, स्वावलंबन तथा सामाजिक उत्थान के प्रति उनकी गहरी समझ और सक्रिय भूमिका को देखते हुए राष्ट्रीय प्रजापति हितकारिणी महासभा की कोर कमेटी ने उन्हें इस महत्वपूर्ण अभियान का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त करने का निर्णय लिया है। महासभा को पूर्ण विश्वास है कि उनके मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण अभियान नई ऊर्जा, नई दिशा और व्यापक जन-जागरूकता के साथ आगे बढ़ेगा तथा समाज की प्रत्येक बेटी, बहन और महिला को अपने अधिकारों, सम्मान और अवसरों के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त होगी। राष्ट्रीय प्रजापति हितकारिणी महासभा परिवार की ओर से श्रीमती अंजू प्रजापति को इस नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ। हमें विश्वास है कि आपका अनुभव, समर्पण और नेतृत्व समाज में सकारात्मक परिवर्तन का आधार बनेगा।