आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ कम कर रही व्यवसाय का लागत अनुपात
Aug 06 2026
ग्वालियर। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने प्रौद्योगिकी और स्वचालन के ज़रिए लागत कम करने के अन्य उपायों में निरंतर निवेश किया है। इसकी वजह से वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में बचत व्यवसाय के लिए उसका लागत अनुपात (कॉस्ट-टू-प्रीमियम रेशियो) घटकर 13.6' रह गया है। कंपनी का व्यवसाय बढऩे के बावजूद, पिछले साल के मुकाबले इसमें 50 आधार अंक की कमी आई है।
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर गणेशन सौंदिरम ने इस बारे में अपनी टिप्पणी में कहा, ‘आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस में, कंपनी के डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर को मज़बूत करने के लिए किए गए निवेश से न सिर्फ हमारे ग्राहकों का सशक्तिकरण हुआ है, बल्कि हमें भी पॉलिसी के पूरे सफर के दौरान उन्हें बेहतर अनुभव प्रदान करने में मदद मिली है। उन्होंने कहा,‘जब हमने अपना टेक्नोलॉजी स्टैक बनाया था, तो हमारा लक्ष्य सिर्फ स्वचालनकरना नहीं था। हमारा लक्ष्यथा मैनुअल प्रक्रिया से होने वाली दिक्कतों और लागत को कम करना, ताकि बचत का लाभ बेहतर तरीके से ग्राहकों तक पहुँचाया जा सके और उन्हें तेज़ी एवंआसानीसेसेवा मिले। इसीदृष्टिकोणसे अब परिचालन क्षमता को बेहतर बनाने में मदद मिल रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









