रेलवे स्टेशन से अगवा हुई मासूम को सकुशल बरामद कर, परिवार को बच्ची सौपीं
Aug 05 2026
ग्वालियर। रेलवे स्टेशन से अगवा की गई डेढ़ साल की बच्ची को जीआरपी ने 24 घंटे के अंदर सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने बच्ची के अपहरण के आरोप में गांधीनगर इलाके से लिव-इन में रह रहे महिला और पुरुष को पकड़ा है। पुलिस के अनुसार, आरोपी संजय राय ने ट्रेन में महिला से पहचान बढ़ाई और मौका मिलते ही बच्ची को लेकर फरार हो गया था। पुलिस ने करीब 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच के बाद दोनों आरोपियों को पकड़ा।
घटना जुलाई की रात की है। महिला अपनी डेढ़ साल की बेटी के साथ बुंदेलखंड एक्सप्रेस से मायके जा रही थी। इसी दौरान संजय राय महिला के सामने आकर बैठ गया और बातचीत शुरू कर दी। कुछ देर में उसने महिला का भरोसा जीत लिया और बच्ची को गोद में ले लिया। जब महिला का ध्यान दूसरी ओर गया, तभी आरोपी बच्ची को लेकर ट्रेन से उतर गया। बच्ची के गायब होने पर महिला ने तुरंत जीआरपी को सूचना दी।
मामले की जांच के लिए जीआरपी ने कई टीमें बनाई। पुलिस ने रेलवे स्टेशन और शहर के अलग-अलग रास्तों पर लगे 100 से 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। थाना प्रभारी दीपशिखा तोमर के अनुसार, एक फुटेज में महिला और पुरुष बच्ची को एक्टिवा से ले जाते दिखाई दिए। इसके बाद पुलिस ने प्रहलाद होटल, गिरनार होटल, बारात घर समेत आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी कैमरों की जांच की।
सीसीटीवी फुटेज से मिले सुरागों के आधार पर पुलिस गांधीनगर स्थित पीर बाबा की दरगाह के पास एक अपार्टमेंट पहुंची। यहां दोनों आरोपियों के साथ बच्ची सकुशल मिली। जीआरपी ने बच्ची को सुरक्षित उसकी मां के सुपुर्द कर दिया है। वहीं दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, पकड़े गए महिला और पुरुष पति-पत्नी नहीं हैं। दोनों पिछले 4-5 साल से लिव-इन में रह रहे थे और अपने-अपने परिवार से अलग हो चुके हैं। जीआरपी फिलहाल दोनों से पूछताछ कर रही है कि उन्होंने बच्ची का अपहरण किस मकसद से किया था और क्या इस वारदात में कोई अन्य गिरोह शामिल है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









