24 घंटे में 93 मिमी बारिश हुई
Aug 05 2026
ग्वालियर। सावन के पहले सोमवार की रात से शुरू हुई बारिश बुधवार सुबह तक जारी रही। पिछले 24 घंटे में शहर में 93 मिमी (करीब 3.7 इंच) बारिश दर्ज की गई। वर्ष 2019 के बाद अगस्त महीने में 24 घंटे के भीतर यह सबसे अधिक बारिश है। लगातार बारिश से अधिकतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस गिरा, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। लगातार बारिश का असर शहर के प्रमुख जल स्रोत तिघरा बांध पर भी दिखा। पिछले 24 घंटे में बांध का जलस्तर करीब आधा फीट बढ़ा है। इससे आने वाले दिनों में शहर की पेयजल व्यवस्था को राहत मिलने की उम्मीद है। बारिश के कारण आसपास के अन्य जलाशयों और तालाबों में भी पानी की आवक बढ़ी है। इससे जल भंडारण में भी सुधार होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर हरियाणा, उत्तर-पश्चिम राजस्थान और दक्षिण उत्तर प्रदेश के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण तंत्र के कारण मध्य भारत में लगातार नमी पहुंच रही है। इसके असर से ग्वालियर-चंबल अंचल में अगले दो से तीन दिनों तक हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है।
विशेषज्ञों का कहना है कि इस बारिश से मानसून की कमी काफी हद तक पूरी होने की उम्मीद है। हालांकि प्रदेश के कई जिलों में अब भी सामान्य से कम वर्षा दर्ज की गई है, लेकिन अगस्त के पहले सप्ताह की यह बारिश खरीफ फसलों के लिए फायदेमंद मानी जा रही है। लंबे समय से अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे किसानों को भी इससे राहत मिलने की उम्मीद है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









