अभा अग्र वैवाहिक सेवा केंद्र द्वारा जीणमाता शोभा यात्रा का बाड़े पर स्वागत

Aug 05 2026

ग्वालियर। अखिल भारतीय अग्र वैवाहिक सेवा केंद्र के संस्थापक राजकुमार गर्ग ‘फतेह बाबा’ के अनुसार जीण माता भक्त मंडल द्वारा प्रात: 10 बजे राम मंदिर फालका बाजार से प्रारंभ शोभा यात्रा का भव्य स्वागत हनुमान मंदिर बाड़े पर दोपहर 1 बजे किया गया। स्वागत कार्यक्रम में सुरेश चंद बिंदल, ओमप्रकाश अग्रवाल, संजय दानी, विनोद अग्रवाल, ब्रह्मा अग्रवाल, गोपाल जैन, राकेश अग्रवाल, विनोद सिंघल, पप्पू अग्रवाल, श्रीमती शैफाली अग्रवाल, श्रीमती सुमन अग्रवाल, श्रीमती राकेश अग्रवाल, श्रीमती पप्पू अग्रवाल, महेन्द्र अग्रवाल, कुली भैया आदि एवं काफी संख्या में भक्तों ने बरसते पानी में जीण माता के दर्शन कर पुष्पांजलि की।